UP Kannauj Assembly Elections Results 2022 : शुरू हुई मतगणना, यहां जानिए सबसे पहले नतीजे

Publish Date: 11 Mar, 2022
jagrantv.com UP Kannauj Assembly Elections Results 2022 : शुरू हुई मतगणना, यहां जानिए सबसे पहले नतीजे

UP Kannauj Assembly Elections Results 2022 :

उत्तर प्रदेश की कन्नौज विधानसभा सीट अपने आप में बहुत खास है।  पूरे देश मे इत्र नगरी से मशहूर कन्नौज विधानसभा सीट पर तीसरे चरण यानी 20 फरवरी को मतदान होना है। जबकि इसके परिणाम 10 मार्च को आएंगे। कन्नौज की इस सीट पर बीजेपी और सपा दोनों के बीच कड़ी टक्कर रही है। 

 

चुनाव का इतिहास 

कन्नौज की इस सीट के चुनावी इतिहास की बात की जाए तो इस सीट पर बीजेपी और सपा का दबदबा रहा है। सपा को इस सीट पर राज करते हुए 20 सालों से ज्यादा का समय हो गया है। इस क्षेत्र में साल 2002 से अब तक सपा का कब्जा है। हालांकि  इससे पहले तीन विधानसभा चुनावों में यह सीट भाजपा के खाते में थी। जब इस सीट से बनवारी लाल दोहरे ने कमल खिलाया था। लेकिन साल 2017 में सपा नेता अनिल कुमार दोहरे ने भाजपा नेता बनवारी लाल दोहरे को 2,454 हजार के मामूली वोटों के अंतर से मात देते हुए जीत दर्ज की थी। इस सीट पर सबसे ज्यादा वोटर ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के है जो कि यहां का भविष्य तय करते हैं। 

 

UP Kannauj Vidhansabha Chunav 2022: All Party Candidate list

कन्नौज विधानसभा सीट से इस बार भाजपा ने पूर्व आईपीएस असीम अरुण को टिकट दिया है। जबकि सपा  ने अनिल कुमार दोहरे को टिकट दिया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने समरजीत दोहरे को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने विनीता देवी को इस सीट से उतारा है। 

कन्नौज ,चुनावी मुद्दे-

कन्नौज सीट के वोटरों की अपनी अपनी अलग राय है। युवा जहां रोजगार की बात कर रहे हैं तो वहीं अन्य लोग महंगाई और कानून व्यवस्था में सुधार को ध्यान में रखकर वोट करने की बात कर रहे। कुछ लोग विकास को ध्यान में रखकर इस बार वोट करेंगे। 

 

मतदाता समीकरण

कन्नौज  सीट पर कुल 4,28,382 मतदाता हैं।  जिसमें 2,28,371 पुरूष मतदाता और 1,99,898 महिला मतदाता है। 

 

इनका कटा टिकट: 

बीजेपी ने इस बार बनवारी लाल दोहरे का टिकट काट कर असीम अरुण को टिकट दिया है। जबकि बसपा ने अनुराग सिंह का टिकट काटकर समर जीत दोहरे को दिया है। 

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept