Etah Gram Panchayat Chunav Result 2021: यहां देखें Etah जिले के ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष का रिजल्ट


4.40PM

3 बजे तक इन जिलों में हुआ इतने प्रतिशत मतदान-

चित्रकूट में - 43.37 प्रतिशत

अमरोहा- 60.31 प्रतिशत

बिजनौर        -55.43 प्रतिशत


3.05PM

एटा जिले के जैथरा ब्लाक के गांव कुकरया रतनपुर में कुछ लोग आए और उन्होंने बूथ लूटने का प्रयास किया है। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंच गई है। पुलिस ने उन लोगों को खेतों में भगा दिया। मतदान केंद्र पर तैनात सिपाही सुनील कुमार ने जानकारी दी है कि करीब 150 लोग लाठी-डंडे लेकर केंद्र में आए थे। इस घटना की वजह से मतदान केंद्रों पर काफी देर तक मतदान रुका रहा। इस दौरान पक्षों ने पथराव भी किया। इस घटना में एक प्रत्याशी प्रेम सिंह घायल हो गए हैं। 



2.40PM

 

एटा में भी अब तक 36.37 फीसदी हुआ मतदान।  


8.00AM

एटा जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।  जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां जिला पंचायत सदस्य के 30 वार्डो में  329 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जनपद में 1214464 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। 


LIVE Etah Gram Panchayat Election Voting News:

उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव में चार चरणों में मतदान होना है। आज (19 अप्रैल)  मतदान का दूसरा दिन है। आज यूपी में Phase 2 Voting है। दरअसल,  26 मार्च को ही राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी थी। यूपी में चार चरणों में मतदान होने वाला है। मतदान की तारीख हैं- 15, 19, 26 और  29 अप्रैल है। आज मतदान का दूसरा दिन है। एटा (Etah) में लोगों ने वोट डालना शुरू कर दिया है। 

 

Etah Panchayat Chunav 2021 Final Aarakshan List:

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण आवंटन का काम अब पूरा हो गया है। UP Panchayat Chunav के लिए एटा (Etah) में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत की आरक्षण लिस्ट (Etah Gram Panchayat Aarakshan List) जारी कर दी गई है। एटा में विकास भवन और ब्लॉक पर आरक्षण की लिस्ट चस्पा होगी। आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन से आरक्षण की लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है। इस नई लिस्ट में शामिल हैं जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान।

 

आखिरी लिस्ट हुई जारी 

1