Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की Bharat Jodo Yatra 6 दिन के ब्रेक के बाद आज फिर एक बार शुरू हो गई। दरअसल, राहुल गांधी ने आज सुबह दिल्ली से यूपी की ओर प्रवेश किया। गाजियाबाद से शुरू हुई उनकी यह यात्रा गाजियाबाद के तीन जिलों से होकर गुजरेगी।
वहीं, Rahul Gandhi की इस यात्रा में आज एक बड़ा चेहरा शामिल हुआ। यह चेहरा RAW के पूर्व चीफ AS Dulat का है। जो Bharat Jodo Yatra में Rahul Gandhi के साथ चलते नजर आए। RAW के पूर्व चीफ एएस दुलत अपनी किताबों के चलते कई बार सुर्खियों में रहे हैं। एएस दुलत पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee की सरकार में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख थे।
एएस दुलत ने उस समय की वाजपेयी सरकार पर ये आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी, कांधार हाईजैक को तत्कालीन सरकार ने ठीक से हैंडल नहीं किया था। वे साल 1999 से साल 2000 तक रॉ के चीफ रहे।