भारत के वो महान खिलाड़ी जिनपर बनी है बायोपिक, जानिए पान सिंह तोमर से लेकर साइना नेहवाल तक

Publish Date: 24 Feb, 2023
भारत के वो महान खिलाड़ी जिनपर बनी है बायोपिक, जानिए पान सिंह तोमर से लेकर साइना नेहवाल तक

भारतीय क्रिकेट इतिहास के महान क्रिकेटर सौरव गांगुली का वो ऐतिहासिक पल कोई नहीं भूल सकता। जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी शर्ट उतार कर जीत का जश्न मनाया था। वह एक महान क्रिकेटर हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने कई अहम् मैच जीते हैं अब उनकी बायोपिक बनने जा रही है। इस बायोपिक में अभिनेता रणबीर कपूर क्रिकेटर सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे। इससे पहले रणबीर कपूर संजू मूवी में संजय दत्त का किरदार निभा कर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। भारत में ऐसे बहुत से महान खिलाड़ी हैं जिनकी बायोपिक बन चुकी है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में 

भारतीय धावक मिल्खा सिंह 

“फ्लाइंग सिख” नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के जीवन पर एक फिल्म “भाग मिल्खा भाग” बन चुकी है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार “फरहान अख्तर” ने निभाया था। ये फिल्म सन् 2013 में बनी थी।

भारतीय महिला मुक्केबाज़ मैरी कॉम

“मैरी कॉम” भारतीय महिला मुक्केबाज़ हैं। मैरी कॉम के जीवन पर आधारित ये फिल्म 2014 में आई थी। “प्रियंका चौपड़ा” ने मैरी कॉम की भूमिका निभाई थी। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी।

भारतीय महिला पहलवान फोगाट बहनें

“आमिर खान” की फिल्म “दंगल” को तो शायद ही कोई भूल सकता है। आमिर खान ने इस फिल्म में “महावीर फोगाट” की भूमिका निभाई थी। इसमें गीता फोगाट और बबीता फोगाट के किरदार को दिखाया गया है दोनों बहनो ने कुश्ती में भारत का नाम रोशन किया था। ये फिल्म 2016 में पर्दे पर आई थी।

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेटर “महेंद्र सिंह धोनी” के जीवन पर बनी फिल्म “एम एस धोनी” को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में “सुशांत सिंह राजपूत” ने धोनी का किरदार निभाया था। सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आई थी।

भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह

“संदीप सिंह” हॉकी के महान खिलाड़ी हैं। “दिलजीत दोसांज” ने इनकी बायोपिक “सूरमा” में इनकी बहुत अच्छी भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि संदीप सिंह पैरालिसिस नाम की बिमारी से ग्रसित थे उसके बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

भारतीय बेडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल

“साइना नेहवाल” भारत की मशहूर खिलाड़ी है उनके जीवन पर आधारित फिल्म साइना में “परिणिती चौपड़ा” लीड रोल में नज़र आई थीं।

भारतीय धावक पान सिंह तोमर

“पान सिंह तोमर” में “इरफान खान” लीड रोल में नज़र आए थे। वैसे तो इरफान खान की एक्टिंग को देश विदेश में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस फिल्म में इरफान खान की एक्टिंग ने जान डाल दी है। अगर इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन बायोपिक कहें तो ये गलत नहीं होगा।

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept