Ameesha Patel Photos : बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर-2 को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। 2001 में रिलीज हुई गदर एक प्रेम कथा  में अमीषा पटेल ने सकीना का रोल निभाया था। उनके इस रोल को जनता ने काफी पसंद भी किया था। ऐसे में अमीषा पटेल और सन्नी देओल को फिर एक बार 22 साल बाद पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच अमीषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की है। जिन्हे देखने के बाद उनके फैंस भी बिल्कुल हैरान हो गए है। 

स्विमिंग पुल में अमीषा का दिखा बोल्ड अंदाज 

इन फोटोज में अमीषा पीले रंग की बिकनी में अपने हुस्न का जलवा दिखा रही है। फोटो में अमीषा स्विमिंग पुल के पास पोज देते हुए दिख रही रही है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर की है। जिसमे वे लेपर्ड प्रिंटेड ब्रालेट बिकीनी पहने हुए नजर आ रही है। इस दौरान अमीषा ने क्रिश्चन डिओर का गॉगल भी लगाया हुआ है। इस बिकिनी में अमीषा बेहद ही खूबसूरत और हॉट लग रही हैं। 46 वर्षीय अमीषा का यह बोल्ड अंदाज देखने के बाद फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। 

मिलियन की संख्या में है फॉलोवर्स 

अमीषा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने वाले लोगों की संख्या 4.7 मिलियन है। फैंस अमीषा की फोटो और वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं। अमीषा की इस रील को 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस उनके इस बोल्ड लुक को देखकर कमेंट करते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दे कि गदर-2 इस साल अगस्त महीने की 11 तारीख को रिलीज होगी।