राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता लालू यादव की श्राप की वजह से गई है।
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर सभी राजनीतिक दल इसको गलत ठहरा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से भी इसका पुरज़ोर विरोध हो रहा है। वहीं बीजेपी भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगातार तंज कस रही है। अब इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव का श्राप लगा है। चारा घोटाले में लालू प्रसाद की सदस्यता जाने वाली थी। राहुल गांधी ने इस मामले में अपील के कानून से जुड़े अध्यादेश को फाड़ दिया था।