कई समय से गूगल के कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की बात हो रही थी। लेकिन अब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ट्वीट करके बताया है कि गूगल अपने 12 हज़ार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहा है।
सुंदर पिचाई ने एक ट्वीट करके कहा है कि कंपनी बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही है। जिसमें 12,000 लोगों को हटाने की बात की जा रही है। उन्होंने इस खबर को लेकर खेद जताया है। कर्मचारियों को भेजे मेल में पिचाई ने कहा है कि मैं आपसे एक मुश्किल खबर शेयर कर रहा हूं। हमने कंपनी में लगभग 12,000 पद कम करने का फैसला किया है।
गूगल अपने कर्मचारियों निकाल ज़रुर रहा है लेकिन उसने साफ कर दिया है कि वो अपने कर्मचारियों को बीच मंझधार में नहीं छोड़ेगा। इसलिए निकाले गए कर्मचारियों के लिए राहत पैकेज की घोषण की गई है। सुंदर पिचाई ने अमेरिका में कार्यरत कर्मचारियों से कहा है कि हम, पूरी नोटिफिकेशन अवधि के दौरान कर्मचारियों को पे किया जाएगा। हटाए गए लोगों को 2022 के बोनस और बाकी छुट्टियों के बदले सैलरी दी जाएगी। प्रभावित लोगों को छह महीने तक स्वास्थ्य सुविधा सेवाएं और प्लेसमेंट में मदद और प्रभावितों को इमिग्रेशन में सहायता मुहैया कराई जाएगी। आपको बात दें कि अमेरिका के बाहर के कर्मचारियों को स्थानीय नीतियों के अनुसार मदद दी जाएगी।