Great Conjunction Of Jupiter and Saturn: करीब 400 साल बाद, गुरु और शनि का दिखा अद्भुत मिलाप- Watch Video

Ragini SinhaPublish Date: 22 Dec, 2020

 

Great Conjunction Of Jupiter and Saturn: कल का दिन (22 दिसंबर) 2020 का सबसे छोटा दिन और लंबी रात रहा था। इसको Winter solstice के मान से जाना जाता है। सूरज  Winter solstice के दिन कर्क रेखा से मकर रेखा की तरफ North से south की तरफ प्रवेश करता है। इस समय सूर्य की किरणें बहुत कम समय के लिए पृथ्वी पर पड़ती हैं। सूरज कल करीब 8 घंटे रहा और सूर्य के अस्त होने के बाद करीब 16 घंटे की रात थी। 

इसके साथ ही आपको बता दें कि साल 2020 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस साल का स्वागत कोरोना महामारी ने किया। इसके बाद लोगों ने उस स्थिती का सामना किया जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। अब 2020 बस खत्म होने वाला है। इस साल खगोलीय घटनाएं भी काफी बढ़ी दिखी। कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाह भी उठी। इसी बीच कल (21 दिसंबर) लगभग 400 साल बाद आसमान में एक खगोलीय घटना का अद्भुत नजारा दिखा। 21 दिसम्बर की शाम को सूरज के विदा होते ही पश्चिमी आकाश में बृहस्पति-शनि और चंद्रमा को त्रिकोण नजारा दिखा था। आसान शब्दों में कहे तो 21 दिसम्बर की शाम को गुरु और शनि ग्रह (Jupiter, Saturn) का मिलन हुआ और इस अवसर को खास बनाने के लिए आसमान में चांद भी उपस्थित रहा था। 

400 साल बाद बृहस्पति और शनि का इतने नज़दीक दिखे हैं। ठीक उनके सामने 13 प्रतिशत आकार में हंसियाकार क्रिसेंट मून आसमान में देखा गया। इसे टेलिस्कोप से साफ देखा गया। कल आसमान में एक ही एक ही व्यूसाइड पर तीन खगोलीय पिंड थे। बृहस्पति के साथ उसके चार बड़े मून दिखे, तो वहीं शनि अपने रिंग के साथ दिखा था।  आसमान में चंद्रमा के क्रेटर को भी दिखा। 

 

Related videos

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept