शादी में संगीत का विशेष महत्व होता है। इसलिए शादी से एक या दो दिन पहले संगीत रखा जाता है। जिसमें दुल्हे या दुल्हन के घर वाले डांस करते हैं। आज कल तो शादियों में कॉरियोग्राफर को बुलाकर डांस सीखा जाता है और संगीत की रस्म में उसे परफोर्म किया जाता है। ऐसा ही शादी का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़के साड़ी पहन कर देसी गर्ल गाने पर डांस कर रहे है |
एक शादी के समारोह में दूल्हे ने दुल्हन को हैरान कर दिया जब उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर “दोस्ताना” फिल्म के मशहूर गाने पर देसी गर्ल पर ठुमके लगाए। उन्होंने इतना अच्छा डांस किया कि उनकी बहुत तारीफ हो रही है। इस डांस परफॉर्मेंस में भी लड़कों के साथ दो लड़कियां भी थी जिन्होंने अपने शादी की डेस के उपर बैगी कोट डाले हुए थे। ये सभी लड़के डांस करते हुए बहुत क्यूट लग रहे हैं।
दुल्हे और उसके दोस्तों की सभी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया था कि, ‘‘शहर की सबसे सेक्सी देसी लड़कियां और उनके ठुमके और पल्लू के साथ उनका सुपर फन गैंग का जबरदस्त परफॉर्मेंस रहा।’’ देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गई और लड़कों ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस शादी के डांस की कोरियोग्राफर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘‘लोग हमेशा शादी के डांस वीडियो से इम्प्रेस होते हैं। अगर शादी में दोस्त और रिश्तेदारों ने अपनी परफॉर्मेंस दे दी तो सोने पर सुहागा।’’
Bride Groom Dance Video Viral: गोविंदा के मशहूर गाने पर दूल्हा दुल्हन ने ...
Shocking Video: शादी के दौरान घुस आया शरारती बंदर, दुल्हन के बाल खींचकर ...
Couple Dance On Plane: आसमान में भरी मोहब्बत की उड़ान, फ्लाइट में डांस ...
Pakistan में गधे पर सवार होकर दूल्हे-दुल्हन ने बड़े शानो-शौकत से की एंट्री, ...
World Theatre Day 2023: Top Acting Schools to boost your Acting Career in 2023
WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर जीता पहला वीमेंस प्रीमियर लीग खिताब
Viral Video : चलती मेट्रो का जबरन गेट खोलकर कूद गया शख्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो