Gautam Adani को फिर लगा बड़ा झटका, संपत्ति में दर्ज हुई बड़ी गिरावट | Bloomberg Billionaires List

Publish Date: 23 Feb, 2023 |
 

Adani in Rich List: भारत के उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में आ रही गिरावट रुकने का नाम नहीं रही है। इस गिरावट के कारण उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। बीते 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg) पब्लिश होने के बाद से ही अड़ानी को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने अड़ानी अब खिसकते-खिसकते टॉप 25 की लिस्ट से भी बाहर हो गए है। 

रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से करीब 27 दिनों में अड़ानी  80 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति गंवा चुके है। बीते दिन यानि बुधवार को ही उनकी संपत्ति में कुल 6.1 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद वह अमीरों की लिस्ट में गिरकर 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

अड़ानी के शेयरों में भी आ रही है गिरावट 

अड़ानी की न केवल निजी संपत्ति में भारी गिरावट आई है, बल्कि उनकी कंपनी के शेयरों में भी लगातार गिरावट आ रही है। जो अड़ानी ग्रुप के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। इतना ही नहीं, इस गिरावट के बीच अड़ानी ग्रुप के हाथ से एक के बाद एक डील भी फिसलती जा रही हैं, जो उनके इस भारी नुकसान पर और भी बड़ा खतरा बन गया है।

महज महीने भर के भीतर ही अडानी अरबपतियों की लिस्ट (Billionaires List) से भी बाहर हो गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक,  ओरियंट सीमेंट (Orient Cement) ने अडानी पावर महाराष्ट्र (Adani Power Maharashtra) के साथ डील खत्म कर दी है। ऐसे में अड़ानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा है। 

 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept