Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र यानी मैनिफेस्टो जारी कर दिया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया। इस संकल्प पत्र में भाजपा ने कई बड़े वादे किये है। जिनमे किसान, महिलाओं का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है।
संकल्प पत्र में किए यह वादे
- भाजपा ने सबसे बड़ा वादा किसानों के मार्केटिंग के लिए 10 हजार करोड़ खर्च करने को लेकर किया है।
- सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 25 हजार करोड़ तक का निवेश किया जाएगा।
- संकल्प पत्र में गौशालाओं को भी मजबूत करने का वादा किया गया है। इसके तहत 500 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही एक हजार अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सालय भी शुरू किए जाएंगे।
- लोगों को इलाज की बहतर सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत प्रति परिवार वार्षिक उपचार की अधिकतम सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का वादा किया गया है।
- युवाओं को भी 20 लाख रोजगार देने की बात की गई है।
- मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत 10,000 करोड़ की लागत से अगले 5 वर्षों में 20,000 स्कूलों का नवीनीकरण किया जाएगा।
- इसी के साथ हरित ऊर्जा, सेमीकंडक्टर्स, फिनटेक और एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता के केंद्रों के रूप में IIT की तर्ज पर 4 'गुजरात प्रौद्योगिकी संस्थान' स्थापित करने का भी वादा किया गया है।
- यूनिफॉर्म सिवल कोड कमिटी की सिफारिशों को लागू करेंगे।
- श्रमिक क्रेडिट कार्ड, 2 लाख तक लोन।
- छात्राओं को मुफ़्त इलेक्ट्रिक स्कूटी देंगे।