Guru Purnima 2022: किसी भी व्यक्ति के जीवन को सफल बनाने में उसके गुरू का एक अहम योगदान होता है, यही कारण है कि हमारे देश में गुरुओं को बहुत सम्मान दिया जाता रहा है। वहीं, आज यानी बुधवार को देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है।
हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन महर्षि वेदव्यास को समर्पित है, क्योंकि वेद व्यास का जन्म आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। उन्हीं की जयंती के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
वहीं, इस खास पर्व पर कई लोग अपने गुरुओं को इस दिन की बधाई संदेश भी देते है। ऐसे में आज हम आपको गुरु पूर्णिमा के पर्व पर कुछ ऐसे शुभकामनाएं संदेश के बारे में बताने वाले है, जिन्हें आप अपने गुरुओं को मैसेज के रूप में भेजकर बधाई दे सकते है।
Guru Purnima 2022 Wishes:
1. गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
2. शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार
गुरु पुर्णिमा की बधाई।
3. अक्षर ज्ञान ही नहीं,
गुरु ने सिखाया जीवन ज्ञान,
गुरुमंत्र को कर आत्मसात
हो जाओ भवसागर से पार।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.
4. जिसके प्रति मन में सम्मान होता है
जिसकी डांट में भी एक अद्भुत ज्ञान होता है,
जन्म देता है कई महान शख्सियतों को,
वो गुरु तो सबसे महान होता है।
5. आपसे से सीखा और जाना,
आप को ही गुरु माना,
सीखा सब आपसे हमने,
कलम का मतलब भी आपसे जाना
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
6. गुरु आपके उपकार का,
कैसे चुकाऊँ मैं मोल ?
लाख कीमती धन भला..
गुरु हैं मेरा अनमोल…
हैप्पी गुरु पूर्णिमा
Guru Gobind Singh Jayanti: Interesting facts you did not know about the 10th Sikh Guru ...
What is Kartik Purnima- See its Importance, Significance. Rituals, Worship Method and more ...
Drunk Professor Video: नशे में धुत प्रोफेसर ने क्लासरूम में गाना गाकर किया ...