Gyanvapi Masjid Case: AIMIM के प्रमुख Asaduddin Owaisi ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार फिर से उन्होंने Gyanvapi Masjid में सर्वेक्षण पर फिर मुस्लिम कार्ड खेला है।दरअसल, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में कभी भी Muslim Vote Bank नहीं था और मुसलमान कभी भी देश के शासन को नहीं बदल सकते। अगर ऐसा होता तो बाबरी मस्जिद पर कोर्ट का आदेश आया वो नहीं हो पाता और अब ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा सामने आया है।
ओवैसी ने इस दौरान आगे कहा कि देश के मुस्लिमों को बहुत तेजी से गुमराह किया जा रहा है। उन्होनें राजनीति में मुसलमानों की संख्या को लेकर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि अगर हम शासन बदल सकते तो फिर आज संसद में मुसलमानों की संख्या कम क्यों हैं? यही नहीं, उन्होंने जनता से पूछा कि बताइए, आखिरी बार कब गुजरात से मुस्लिम सांसद हुआ था।
वहीं, इस संबोधन में ओवैसी ने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों ही पार्टियों पर मौन धारण करने को लेकर सवाल उठाएं और साथ ही मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाया। असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि हम अब किसी और मस्जिद को खोने नहीं देंगे, ज्ञानवापी मस्जिद थी और रहेगी।