Hanuman Jayanti 2023: आज देश में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। आज के दिन पूरे विधि-विधान से बजरंगबली की साधना करें तो हर कार्य पूरा होगा। आज गुरुवार है और आज के दिन हनुमान जयंती का पर्व है| इस कारण महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। इस योग को धन, वैभव और समृद्धि का कारक माना जाता है। चार राशियों को इस योग से बेहद लाभ होगा। आइए जानते हैं उन चार राशियों के बारे में-
वृषभ राशि के जातकों को इस योग से आर्थिक उन्नति मिलेगी। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उनकी तलाश खत्म होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे।
कन्या राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ भी हो सकता है। इन जातकों की पदोन्नति भी हो सकती है।
मकर राशि के जातकों को भी इस योग से लाभ होगा। व्यापार क्षेत्र में उन्नति और धन का लाभ मिल सकता है। इन जातकों के लिए विवाह के नए अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह योग काफी शुभ होगा। हर मनोकामना पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम होगा और पुराने ऋण से भी मुक्ति प्राप्त होगी।