Hariyali Teej 2022: आज यानि रविवार (31 जुलाई) को देशभर में हरियाली तीज (Hariyali Teej) का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। देशभर की महिलाओं के बीच तीज के इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह और उमंग भी देखने को मिल रही है। तो दूसरी तरफ कपड़ों से लेकर साज श्रृंगार के सामानों की दुकानों में रौनक आ गयी है।
वहीं, हरियाली तीज पर हरे रंग की मांग भी सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है। जिसकी वजह यह है कि इस व्रत को रखने वाली लड़कियां और औरतें हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं। इस व्रत में भोलेनाथ और मां पावर्ती की पूजा की जाती है।
आपको बता दे कि तीज का यह त्योहार साल में 3 बार मनाया जाता है। इनके नाम हैं- हरियाली तीज (Hariyali Teej), कजरी तीज (Kajri Teej) और हरतालिका तीज (Hartalika Teej) तीज। हरियाली तीज के दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। भारत के उत्तर हिस्सों में हरियाली तीज को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।
दूसरी ओर, तीज के इस खास मौके पर कई महिलाएं अपनी सहेलियों को शुभकामना संदेश भी भेजती है और आपसे में मिलकर इस व्रत को विधि विधान पूर्वक पूरा करती है। अगर आप भी अपनी सहेलियों को इस खास पर्व की बढ़ाई और शुभकामनाएं देना चाहते है, तो आप इन संदेशों को भेजकर अपनी सहेलियों को विश कर सकती है।
1 . सखियों के संग झूला झूलूं
मेहंदी का रंग निखार लूं
मां पावर्ती से इस तीज
मनचाहा वर मांग लूं।
2.सावन लाया है
तीज का त्योहार
बुला रही है आपको
खुशियों की बहार
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!!!
7. चंदन की खूशबू,
बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो
हरतालिका तीज का त्योहार
Happy Hartalika Teej
8. मेहंदी की भीनी खुशबू,
बारिश की बौछार
आप सभी के जीवन में
ये तीज लाए सपनों की बहार।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं.