Haryana के पूर्व मुख्यमंत्री OP Chautala को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत शुक्रवार दोपहर 2 बजे सजा सुनाएगी। Delhi की राउज एवेन्यु कोर्ट में सजा पर वकीलों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले पूर्व सीएम OP Chautala खुद व्हीलचेयर पर कोर्ट में पहुंचे। सुबह Chautala की ओर से वकील ने अदालत में दलील दी है कि उनकी उम्र 87 साल है और लंबे समय से बीमार हैं। उनके पास 60 प्रतिशत दिव्यांगता का सर्टिफिकेट है, लेकिन अब वह 90 प्रतिशत दिव्यांग हो चुके हैं। साथ ही उनका स्वास्थ्य भी खराब रहता हैं और अपने कपड़े भी खुद बदल नहीं पाते।
सीबीआइ के वकील ने दलील का किया विरोध
वहीं, दूसरी ओर सीबीआइ की ओर से ओम प्रकाश चौटाला की तरफ से पेश दलीलों का विरोध किया गया। सीबीआइ के वकील ने कहा, "खराब सेहत का हवाला देकर सजा में राहत नहीं मांग सकते। यह एक नेता के खिलाफ मुकदमा है जो बहुत बड़ी संख्या के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अब इस पर मूवी बन रही है।" सीबीआइ के वकील ने आगे कहा कि कोर्ट ओम प्रकाश चौटाला को कानून के मुताबिक सजा दे। केवल आरोपित में सुधार को आधार नहीं बनाया जा सकता है।