Weather Updates: उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवा से दिल्ली और एनसीआर में सर्द हवा चल रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में पूरे सप्ताह का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। दिल्ली में रविवार पारा 4.7 डिग्री था अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली का पारा 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार के अनुसार नई दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। कोहरे के कारण 13 ट्रेनें भी लेट चली है।
दिल्ली के मयूर विहार में सबसे कम अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान काफी कम 3.6 व 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले सप्ताह तक एनसीआर में घना कोहरा रहने का अनुमान लगाया जा रहा है और 20 जनवरी तक घना कोहरा रहने व सर्द हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Weather Update: अभी नहीं गई ठंड, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए ...
Weather Update: Delhi NCR में बदला मौसम, IMD ने दी बारिश की चेतावनी ...
Weather Update : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव,IMD ...
Evolution of Indian Wedding Cards| Then v/s Now| Printed Cards v/s E-Cards | Her Zindagi ...