Holi 2022: देशभर में होली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में होली (Holi 2022) और इससे पहले आने वाली होलिका दहन का विशेष महत्व होता है। होलिका दहन एक ऐसा पर्व है जब हम पाप और संताप को जलाने के लिए अग्नि को प्रज्वलित करते हैं। हमारा शरीर और संपूर्ण ब्रह्मांड पंच तत्वों से मिलकर बना है ऐसे में होलिका (Holika Dahan 2022) की अग्नि को काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को किया जाएगा, जबकि इसके अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंगवाली होली खेली जाएगी।
हालांकि कान्हा की नगरी मथुरा और वृंदावन की होली तो कई दिन पहले से ही शुरू हो चुकी है और इसी बीच होली के पावन पर्व के जश्न की शुरुआत अब बड़े स्तर पर दिखने लगी है। दुकानों और बाजारों में भी होली को लेकर बहुत चहल-पहल दिख रही है।
बच्चों की पिचकारियों की दुकानों से लेकर मिठाइयों की दुकानों तक होली की ही रौनक है और खूब चर्चाएं भी है और आखिर हो भी क्यों न क्योंकि साल भर में आने वाला यह त्योहार बहुत ही खुशियां लेकर जो आता है। होली पर बने कई गाने इस त्यौहार को और भी मजेदार बना देते है। हालांकि होली वाले दिन लोग होली तो जमकर खेल लेते हैं लेकिन जब वक्त शरीर पर लगे पक्के रंग उतारने का आता है तो उस समय इस रंग को निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पडती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं। जिसके इस्तेमाल से आप शरीर पर लगे रंग को बड़ी आसानी से हटा सकते हैं।
होली का पूरा मजा उठाने के साथ साथ रंग को जल्दी से छुडाने के लिए सरसों या नारियल का तेल का इस्तेमाल सबसे बेहतर तरीका है। आप होली खेलने से पहले शरीर पर सरसों या नारियल का तेल लगाएंगे तो इससे रंग को बहुत आसानी से निकाला जा सकता है। हालांकि कुछ लोग इसकी जगह जैतून का तेल या बदाम का तेल का भी इस्तेमाल करते हैं।
अगर किसी वजह से आप पर रंग लग ही गया है तो होली खेलने के तुरंत बाद अपने बालों को शैम्पू करने से बचें। शैम्पू से कम से कम 45 मिनट पहले अपने बालों पर दही लगाने से भी रंगों को हटाने में आसानी होती है।
होली के रंग को छुड़ाने में टमाटर भी एक अहम भूमिका निभाता है। अगर आप रंग निकालना चाहते है तो पिसे हुए टमाटर में शहद और मुलतानी मिट्टी मिलाकर स्क्रब की तरह अपने फेस और शरीर पर लगाएं। इससे रंग आसानी से छूट जाएगा।
चेहरे पर उबटन के रूप में इस्तेमाल किये जाने वाले बेसन के बारे में तो सभी जानते होंगे लेकिन होली वाले दिन इसके इस्तेमाल के बारे में केवल कुछ ही लोगों को पता होगा। दरअसल, बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर यदि आप उसे अपनी त्वचा पर लगाते है तो इससे रंग बहुत ही आसानी से छुट जायेगा। लेकिन इस पेस्ट को लगाने के बाद आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को ऐसे ही लगे रहने देना होगा फिर उसके बाद गुनगुने पानी से धोकर होली का लगा रंग जल्दी साफ हो जाएगा।
खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाने से तैयार हुआ पेस्ट भी रंग को जल्दी से हटाने में सहयता करता है।
मुली का रस भी होली पर लगे रंग को निकालने में बहुत मदद करता है। मूली के रस में दूध या फिर बेसन मिलाकर उसका पेस्ट लगाने से भी चेहरा बहुत जल्दी साफ हो जाता है।
होली के कलर को निकालने के लिए पपीता भी एक रामबाण उपाय है। दूध में कच्चा पपीता पीसने के बाद उसमे मुल्तानी मिट्टी मिलाकर उसे लगाने से भी रंग को आसानी से छुडाया जा सकता है।
इन सभी उपायों को इस्तेमाल करके आप अपना होली का रंग आराम से उतार सकते हैं। इसके साथ ही आपको यह जानकारी कैसी लगी , जरुर बताएं।