Holi 2023: रंगों के त्योहार होली को लेकर अभी से देशभर में रौनक देखने को मिलने लगी है। बाजारों में मौजूद तरह-तरह के रंग और मिठाइयां इस त्योहार की रौनक को और भी ज्यादा बढ़ा रहे है। होली का त्योहार खुशियां बांटने वाला त्योहार होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के बीच भी इस त्योहार को लेकर भरपूर जोश और उत्साह देखने को मिलता है।
होली के एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। इस साल होली का पर्व 8 मार्च को मनाया जाना है। ऐसे में होलिका दहन का पर्व आज यानी 7 मार्च को मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन पूजा करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति हर तरह के संकट, रोग दूर होते है। दूसरी ओर, होली वाले दिन कुछ चीजों की खरीददारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन चांदी की खरीददारी करना काफी शुभ होता है। इस दिन चांदी का सिक्का और एक छोटी सी डिब्बी खरीद लें। इसे पीले रंग के कपड़े में हल्दी के साथ बांधकर धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ रख देना चाहिए। इसके साथ ही होलिका दहन की रख को डब्बी में भरकर इसे अलमारी की तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
होली के दिन चांदी का छल्ला खरीदना भी काफी शुभकारी होता है। विधि-विधान से पूजा करने के बाद इसे इस छल्ले को गले में धारण करना काफी लाभदायक माना जाता है।
इस दिन महिलाओं को चांदी की बिछिया खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। इस चांदी की बिछिया को दूध से धोने के बाद धारण करना चाहिए। इसके साथ ही किसी सुहागन महिला को भी चांदी का छल्ला देने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Holi 2023: From Sidharth Malhotra to Kartik Aaryan, here’s how Bollywood celebrated Holi ...
Science behind playing with Colors on Holi, India’s ancient medical science way ahead of time ...
Holi 2023: These Holi Events in Delhi-NCR are all you need to celebrate the festival ...
Watch: Foreigners dance & celebrate Phoolon ki Holi in Vrindavan, Mathura; ‘Indian culture’ ...
Rajasthan Day 2023: History, Celebrations and Facts about India’s Largest State
Chaitra Navratri Day 9: इस चैत्र नवरात्रि क्या है खास? बन रहे हैं 4 शुभ योग के संयोग
चाँद पर लगेगा 4G नेटवर्क | NOKIA LAUNCES 4G INTERNET ON THE MOON
Bihar Board 10th Result : इस दिन जारी हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक