Holi Rangoli 2023: होली रंगों का त्यौहार है ऐसे में रंगो से रंगोली बनाना तो बनता ही है। होली के शुभ अवसर पर घर के दरवाज़े के सामने या मंदिर के सामने रंगोली बनाने की पंरपरा है। रंगोली को सिर्फ त्योहारों पर ही नहीं बल्कि किसी भी शुभ अवसर पर बना सकते हैं। रंगोली बनाने से घर में सकारात्मकता आती है। रंग बिरंगे सुंदर आकृति को घर में देखकर मन शांत हो जाता है। रंगो भरी रंगोली को देखकर घर में आए मेहमानों को भी अच्छा लगता है। और घर में खुशियां आती हैं। वैसे तो रंगोली अधिकतर रंगों से बनाई जाती है लेकिन कुछ लोग फूलों, पत्तियों और मोती से भी रंगोली बनाते हैं वो भी देखने में बहुत सुंदर लगती हैंली को अल्पना भी कहते हैं। रंगोली बनाने का चलन भारत के हर राज्य में है। इस बार आप भी होली के शुभ अवसर  घर पर रंगोली बना सकते हैं।

होली पर ऐसे बनाएं रंगोली, देखिए सुंदर डिजाइन

 

आप रंगोली का अच्छा सा डिजाइन बनाकर उसके बीच में दीप या मोमबत्ती लगा सकते हैं

 

 सुंदर रंगों का चुनाव करके बना सकते है रंगोली का अच्छा सा डिजाइन
 
रंगोली के जरिए आप कोई अच्छा सा मैसेज भी दे सकते है