Holika Dahan 2022: देशभर में होली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में होली (Holi 2022) और इससे पहले आने वाली होलिका दहन का विशेष महत्व होता है। होलिका दहन एक ऐसा पर्व है जब हम पाप और संताप को जलाने के लिए अग्नि को प्रज्वलित करते हैं। हमारा शरीर और संपूर्ण ब्रह्मांड पंच तत्वों से मिलकर बना है ऐसे में होलिका (Holika Dahan 2022) की अग्नि को काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को किया जाएगा, जबकि इसके अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंगवाली होली खेली जाती है।
होलिका दहन की बात करें तो इस दिन का खास महत्व है। हिंदुओं के कई अन्य पर्वों की तरह होलिका दहन भी बुराई पर अच्छाई की प्रतीक है। मान्यता है कि होली से 8 दिन पहले ही प्रह्लाद को बंदी बनाकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। इसलिए होली से 8 दिन पहले के समय को होलाष्टक कहा जाता है। इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस दौरान ग्रहों का स्वभाव भी काफी उग्र रहता है जिनकी वजह से मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाते। इस दिन किसी भी तरह का कोई भी नया कार्य नहीं करना चाहिए।
Festival Calendar 2023: अगले साल होली, दिवाली और नवरात्रि समेत प्रमुख त्योहार-व्रत की ...
Viral Video : जंजीर से बंधे कुत्ते पर रंग फेंकने वाले युवकों ...
Nick Jonas pranks Priyanka Chopra during Holi as the couple shares cute PDA moment ...
Viral Video : पटना के इस वाटर पार्क में खेली गई चप्पल मार ...