Holika Dahan Shubh Muhurat Time: 6 या 7 मार्च 2023, कब है होलिका दहन? जानें शुभ मुहूर्त का समय और पूजा विधि

Publish Date: 08 Mar, 2023
Holika Dahan Shubh Muhurat Time: 6 या 7 मार्च 2023, कब है होलिका दहन? जानें शुभ मुहूर्त का समय और पूजा विधि

Holika Dahan Time, Shubh Muhurat 2023: हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा 6 और 7 मार्च 2023 को है। ऐसे में होलिका दहन की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 06 मार्च शाम से शुरू होकर अगले दिन यानी 07 मार्च को शाम में खत्म हो रही है। आम जनता में पूर्णिमा तिथि के कारण होलिका दहल की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है। आईए जानते हैं इस साल होलिका दहन की सही तारीख और मुहूर्त क्या है?

कब है होलिका दहन (Kab Hai Holika Dahan 2023)

इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के होने के कारण होलिका दहन की तारीख को लेकर लोगों में संशय की स्थिति है। कई जगहों पर 6 तो कई जगहों पर 7 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है। आपको बता दें कि होलिका दहन का सही समय  6 और 7 मार्च के बीच रात 12 बजकर 40 मिनट से 2 बजे तक करना शुभ होगा। 

होलिका दहन 2023 पूजा विधि (Holika Dahan 2023 Puja Vidhi)

आईए जानते हैं होलिका की पूजा में आपको किन बातों का ध्यान रखना है। सबसे पहले गणपति जी का स्मरण करें। अब होलिका में फूल, माला, अक्षत, चंदन, साबुत हल्दी, गुलाल और गेहूं की बालियां होलिका को अर्पित करें। सभी सामग्री मंत्रोंच्चार के साथ चढ़ाएं और इसके साथ ही प्रह्लाद, नृरसिंह भगवान के मंत्रों का जाप भी करें। इसके बाद होलिका में जल चढ़ाते हुए 7 बार परिक्रमा करें। 

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त आपके शहर में (Holika Dahan Shubh Muhurat Time 2023) 

  • Ujjain- 12.40 am- 05.56 AM (6 और 7 मार्च की दरमियानी रात)
  • Varanasi - 12.40 AM - 05.56 AM (6 और 7 मार्च की दरमियानी रात)
  • New Delhi - 06.24 PM- 08.51 PM (7 March 2023)
  • Mumbai - 06.46 PM - 08.52 PM (7 March 2023)
  • Jaipur - 06.31 PM - 08.58 PM (7 March 2023)
  • Kolkata - 05.42 PM - 06.09 PM (7 March 2023)
  • Ranchi - 05.54 PM - 06.09 PM (7 March 2023)
  • Bhopal - 06.26 PM - 08.52 PM (7 March 2023)
  • Chandigarh - 06.25 PM - 08.53 PM (7 March 2023)
  • Raipur - 06.10 PM - 08.36 PM (7 March 2023)
  • Bengaluru - 06.29 PM - 08.54 PM (7 March 2023)
  • Patna - 05.54 PM - 06.09 PM (7 March 2023)
  • Ahmedabad - 06.45 PM - 09.11 PM (7 March 2023)
  • Hyderabad - 06.24 PM - 08.49 PM (7 March 2023)

कब मनाई जाएगी होली (Kab Hai Holi 2023)

आपको बता दें कि होलिका दहन के अगले दिन यानी 08 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। 

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept