होली दहन को लेकर ये कन्फ्यूजन बनी हुई है कि होलिका दहन कब होगा? वर्ष 2023 में पूर्णिमा तिथि 6 मार्च से शुरू हो रही है और 7 मार्च को को समाप्त हो रही है। अब ये दोनों ही दिन पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल को स्पर्श कर रही है। अब लोग कंफ्यूज है कि होलिका दहन कब होगा। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। और उसके अगले दिन रंगों की होली का उत्सव मनाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं होलिका दहन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त।
जानकारों की मानें तो होलिका दहन 7 मार्च के दिन होगा। पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर आरंभ हो रही है और 7 मार्च 2023 मंगलवार 06 बजकर 09 मिनट तक पूर्णिमा तिथि बनी रहेगी। इसलिए होलिका दहन 7 मार्च के दिन होना चाहिए और इसका शुभ मुहूर्त 7 मार्च 2023 को शाम 6 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक ही रहेगा।