ind vs aus: अहमदाबाद टेस्ट में विराट कोहली ने अपनी विराट पारी खेलते हुए शतक जड़ा और टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। कोहली ने जैसे ही 100 रन पूरे किए वैसे ही अपने लॉकेट को चूम लिया। अब से पहले भी आपने कई बार विराट को इसी तरह गले में पड़ा लॉकेट निकालते और उसे चूमते देखा होगा। आखिर विराट कोहली के लिए ये लॉकेट इतना महत्वपूर्ण क्यों है? आइए जानते है कोहली के लॉकेट का राज़
आपने अक्सर विराट कोहली को सेंचूरी बनाने के बाद गले में लटका लॉकेट चूमते देखा होगा। आज भी अहमदाबाद के टेस्ट मैच में उन्होंने शतक बनाने के बाद लॉकेट को चूमा। लॉकेट के साथ इस तरह जश्न मनाने के तरीके ने सबका ध्यान विराट कोहली और उनके लॉकेट गया और आज एक फिर उनका लॉकेट चर्चा का विषय बना हुआ है। तो हम आपको बता दें कि उनके गले में ये लॉकेट नहीं ये उनकी शादी कि रिंग है। एक बार कमेंटेटर हर्षा भोगले कमेंट्री के दौरान इस बात का ज़िक्र किया था। विराट गले में उनके प्यार की निशानी है। विराट कोहली जब भी सेंचुरी बनाते हैं। तो अनुष्का शर्मा के प्रति अपने प्यार इज़हार करते हैं।