India vs Bangladesh 1st Test: चटगांव में भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज हो गया है, और दोनों देशों के बीच खेले जा रहे इस पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए है। स्टंप के समय तक टीम इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हुए है।
वहीं, आज के इस मैच में भारत को शुरुआत में ही बड़े झटके लगे। जिसकी वजह यह थी कि शुभमन गिल, केएल राहुल और विराट कोहली सस्ते में निपट गए। हालांकि, इसके बाद खेलने उतरे ऋषभ पंत ने इस पारी को आगे बढ़ाते हुए तेज पारी खेली, और 45 गेंद में 46 रन की अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
हालांकि, मेहंदी हसन की एक गेंद पर पंत बोल्ड हो गए और बड़ी पारी खेलने से चूक गए। पंत के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर (82 नाबाद) और चेतेश्वर पुजारा (90) ने पांचवें विकेट के लिए टीम को संभाला और टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाया।
काफी समय बाद पंत का यह रूप दर्शकों को देखने को मिला है। दरअसल, पंत पिछले कुछ टूर्नामेंट में अपने बल्ले से रन बनाने में विफल होते हुए आ रहे थे। लेकिन आज उनके शॉट्स को देखकर लग रहा था कि उनका खोया हुआ आत्मविश्वास वापिस आ चुका है, जो कि टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है।
पंत की इस छोटी पारी के बावजूद उनके इस रंग को देखकर फैंस भी काफी हैरान होने के साथ ही खुश हो गए है। वे पंत को टेस्ट का किंग बताते हुए जमकर कमेंटबाजी, पोस्ट भी कर रहे है, तो कुछ नेटिजंस पंत से जुड़े मीम्स भी लगातार शेयर करते जा रहे है।
Rishabh Pant :
— Tulasidas Khan (@tulsidaaskhaan) December 6, 2022
In T20. In Test pic.twitter.com/SInv0DyedO
Rishabh Pant's intl. career in a nutshell......!🙂 pic.twitter.com/wABDtIH88Y
— Akram Khan (@AkramK2108) December 14, 2022
Rishabh Pant in test 🔥 pic.twitter.com/tfTdZudDol
— Kaushik 🇮🇳 (@the_memer_kid_) December 14, 2022
Rishabh Pant's intl. career in a nutshell......!🙂 pic.twitter.com/wABDtIH88Y
— Akram Khan (@AkramK2108) December 14, 2022
Saviour of Indian test circket @RishabhPant17 pic.twitter.com/8SI4EpdS5P
— Don Stranger (@aaparichituudu) December 14, 2022
Rahul Tripathi कर सकते है Virat Kohli को नंबर-3 पर रिप्लेस, Sehwag और ...
Ind vs NZ 3rd T20: राहुल त्रिपाठी के लिए अहम होगा तीसरा मैच, ...
IND VS NZ 2ND T20: Lucknow में Hardik Pandya किस बदलाव के साथ उतर सकते ...