IPL 2022: आईपीएल का सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल, इस आईपीएल में इस बार कुछ ऐसा देखने को मिला है। जो अभी तक कभी भी देखने को नहीं मिला। इसमें सबसे पहली चीज तो यह है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीम एकसाथ पहली बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।
दूसरी ओर, इस सीजन में पहली बार खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम Points Table में सबसे ऊपर होने के साथ ही प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है। इसके साथ ही इस आईपीएल में 900 छक्के का रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ, जो आज तक किसी भी सिंगल सीजन में कभी नहीं लगे।
वहीं, इसी बीच आईपीएल में कई बार ऐसी चीजें भी देखने को मिली, जो दर्शकों को नापसंद आई। दरअसल, इस आईपीएल सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे है, जिन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। जबकि इस सीजन में कुल 74 मैचों में से 67 मैच खेले जा चुके हैं। इसके बावजूद कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें एक बार भी टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाने तक का मौका नहीं दिया। आज हम उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी प्रतिभा को उनकी टीम ने इतना सम्मान नहीं दिया, जितना देना चाहिए था।
इस साल भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान यश धुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रूपये में खरीदा था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें इस सीजन में एक मैच में मौका नहीं दिया। जिसके चलते लोग इस बात से काफी नाखुश है।
इस साल अफगानिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को केकेआर ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था, लेकिन मोहम्मद नबी को केकेआर ने इस बार एक भी मैच में शामिल नहीं किया। यही नहीं, केकेआर इस सीजन में बाहर भी हो गई, जिसके बाद मोहम्मद नबी जैसे T20 क्रिकेट के बड़े सितारे को बाहर रखने से केकेआर के फैन्स बहुत नाराज है।
इस लिस्ट में अगला नाम सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का है। दरअसल, इस मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 20 लाख रुपए में खरीदा था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी कि अर्जुन इस बार अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अपने ही पिता की तरह कुछ कमाल दिखा सकते हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को एक भी मैच में मौका नहीं दिया।
जिसके बाद मुंबई इंडियंस के फैंस इस बात से काफी नाराज है। दूसरी ओर मुंबई इस सीजन में पहले ही बाहर हो चुकी है। इसके बावजूद भी मुंबई का अर्जुन का मौका ना देना मुंबई के फैंस को रास नहीं आ रहा है।
IPL Media Rights ने तोड़े सारे Record, Pakistan के रक्षा बजट को दे ...
IPL बना दुनिया का दूसरा सबसे महंगा League, हर मैच से BCCI को ...
Sports News: Hardik Pandya ने अफ्रीकी खिलाड़ी David Miller को दी सबसे अलग ...
Shreyas Iyer New Car: KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खरीदी Mercedes-AMG G63, ...
Mumbai International film festival 2022, Date, Venue, Online entry, Eligibility and more