Publish Date: 23 Feb, 2022
Author: Akhil Singhal
jagrantv.com
IPL 2022: इस साल मार्च 2022 में IPL के शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वही आपको बता दें कि 15वें सीजन का आईपीएल ऑक्शन भी हो चुका है। जिसमें कई Players का Jackpot लगा तो कुछ ऐसे प्लेयर्स भी है जो इस बार आईपीएल ऑक्शन के दौरान नहीं बिके, उनमें सबसे बड़ा नाम मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना का है।
IPL में 100 Catches लेने वाले इकलौते Fielder Suresh Raina:
सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते हैं। रैना के नाम IPL में कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज है। जिन्हें अभी तक कोई भी Player नहीं तोड़ पाया है। उन्हीं में से एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। दरअसल, Suresh Raina के नाम IPL मे सबसे ज्यादा कैच लेने का Record दर्ज है। उन्होंने IPL के कुल 205 मैचों में 109 Catches लिए है। वह Ipl के इकलौते ऐसे Fielder है जिन्होंने IPL में 100 Catches लिए है। इसी के साथ रैना 109 Catches के साथ इस लिस्ट में पहले पायदान है। हालांकि इस List में Keeper Catches को शामिल नही किया गया है।
रोहित ,कोहली, रैना और AB De Villiers को पछाड़ सकते है Keiron Pollard
ऐसे में सवाल उठता है, जब Raina इस IPL 2022 में नही खेल रहे हैं तो क्या Raina का यह रिकॉर्ड टूट सकता है। तो बता दे कि Raina का यह Record इस IPL में सिर्फ एक ही player तोड़ सकता है। दरअसल, West Indies टीम के कप्तान और Mumbai Indians के विस्फोटक बल्लेबाज Keiron Pollard ने अब तक कुल 96 Catches लिए है। ऐसे में वे Suresh Raina से सिर्फ 13 Catches ही पीछे हैं। हालांकि एक Ipl सीजन में 13 कैच लेना या मिलना इतना आसान भी नही है।
क्या Pollard तोड़ पाएंगे ये Record?
Most Catches की इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर Rohit Sharma (90) मौजूद है। जो Raina के कुल Catches की तुलना में बहुत हद तक पीछे दिखाई देते है। जबकि चौथे स्थान पर मिस्टर 360 यानी AB De Villiers (90) का नाम शामिल है। जिन्होंने पिछले साल ही इस फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है। जबकि पांचवे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने अभी तक कुल 84 Catches लिए है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि Raina का यह Record, Keiron Pollard तोड़ सकते है।
क्या है आपकी राय!
क्या आपको लगता है Keiron Pollard , Raina के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं, साथ ही अपने Favourite Fielder का नाम भी जरूर लिखे।