IPL 2022 : आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को एक और झटका लगा है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आईपीएल ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले इस बात की जानकारी दी है। मुंबई का यह बल्लेबाज अंगूठे में चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाया था।
NEWS - Suryakumar Yadav ruled out of TATA IPL 2022
More details here - https://t.co/1DchNAPSiY #TATAIPL pic.twitter.com/iVmLMBNNVz
आईपीएल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ''मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। यादव छह मई 2022 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।'' सूर्यकुमार ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैच खेले और 43.29 की औसत से 303 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।
सूर्या इस सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए पहले दो मैचों में भी नहीं खेल पाए थे क्योंकि फरवरी में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी 20 आई में क्षेत्ररक्षण के दौरान उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर का सामना करने के बाद बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वसन चल रहा था।
IPL 2022: इस सीजन में इन 4 खिलाड़ियों के साथ हुई बड़ी नाइंसाफी!, ...
kohli Viral Video: विराट कोहली ने शुभमन गिल को Undertaker के अंदाज में ...
IPL 2022: RCB के क्रिकेट निदेशक Mike Hesson ने बताया, किसी तरह विराट ...