IPL 2022 : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी आज भी उतनी ही है। छोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। 41 साल के धोनी फिर एक बार इस साल सीएसके का नेतृत्व करते हुए नजर आने वाले हैं। चेन्नई इस सीजन में अपना पहला मुकाबला 3 अप्रैल को चेपॉक में खेलेगा। धोनी को फिर एक बार मैदान पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। 

सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो वायरल 

इसी बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कप्तान माही लीग के आगाज से पहले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके प्रशिक्षण के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। मंगलवार यानी 28 मार्च को सीएसके ने धोनी के बल्लेबाजी अभ्यास का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी के बल्लेबाजी अभ्यास को देखने के लिए हजारों की भीड़ आ रखी है। इस वीडियो में माही ताकतवर शॉट्स के सहारे गेंद को बॉउंड्री के पार पहुंचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस शॉट्स को देख फैंस खूब शोर भी मचा रहे हैं। 

सोशस मीडिया पर धोनी का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। कप्तान माही के आईपीएल करियर की बात करें तो वो पहले सीजन से लीगा का हिस्सा बने हुए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। आईपीएल में उन्होंने अब तक कुल  234 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 39.20 की औसत से कुल 4978 रन बनाए हैं।