IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजनका दूसरा मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। मुंबई की इस इनिंग के दौरान मैदान पर एक शानदार कैच देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह कैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी टीम साइफर्ट (Tim Seifertcatch video) ने लिया था।
WHAT A CATCH! 😲
— Cricket Spectacle 🏏 (@CricketSpectac1) March 27, 2022
TIM SEIFERT, TAKE A BOW! 🙌#IPL2022 #YehHaiNayiDilli #DCvMI #DCvsMI pic.twitter.com/g9PPLHE7gC
मुंबई की पारी के 16वे ओवर के दौरान टीम साइफर्ट ने यह कैच पकड़ा। 16वें ओवर में कुलदीप यादव बॉलिंग कर रहे थे। ओवर की 5वीं गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने मिडविकेट की दिशा में एक में शॉट खेला। गेंद बल्ले से लगते ही सबको लगा कि अब तो यह सीधे बाउंड्री पर जाकर ही रुकेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, टिम साइफर्ट ने इस गेंद को हवा में उड़ते हुए लपक लिया और पोलार्ड को पवेलियन लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
IND VS NZ 2ND T20: Lucknow में Hardik Pandya किस बदलाव के साथ उतर सकते ...
WIPL 2023 : महिला आईपीएल टीम के ऑक्शन से लेकर मीडिया राइट्स तक, ...
Lalit Modi को हुआ Corona, ऑक्सीजन सपोर्ट पर Lalit Modi , बयां किया अपना दर्द ...
Rishabh Pant को IPL नहीं खेलने पर भी मिलेगी पूरी सैलरी? जानें क्या ...