IPL 2023: देशभर में नए साल को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में साल के मार्च महीने में देश का त्योहार कहे जाने वाला आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अब सबकी नजरें 23 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन पर टिकी हुई है। दरअसल, मिनी ऑक्शन वाले दिन ही पता चल पाता है कि किस खिलाड़ी को कौन सी टीम ने सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है, और कौन खिलाड़ी इस साल सबसे महंगा बिका है।
इस बार ऑक्शन में जहां एकतरफ सैंकड़ों से ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ी है, तो दूसरी तरफ कई दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद है। जिसके चलते उम्मीद लगी जा रही है कि खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगाते हुए दिख सकती है। हर साल होने वाले ऑक्शन में पिछले साल लगने वाली बोली का रिकार्ड भी कई बार टूटते हुए देखा जाता रहा है।
जिस कारण इस बार भी कई खिलाड़ियों पर टीमें पैसा खर्च करते हुए दिखाई दे सकती है। आईपीएल के पिछले 15 सीजन की बात करें, तो कई खिलाड़ियों पर टीमों ने जमकर पैसा बरसाया है। इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल के 10 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले है, जिन्हें सबसे मोटी रकम देकर खरीदा गया या रिटेन किया गया है।
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। RCB ने उन्हें साल 2018 में 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। तब से साल 2021 तक उन्हें 17 करोड़ ही मिलते रहे है। इसके अलावा पिछले साल आईपीएल में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को 17 करोड़ में खरीदा था।
तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी क्रिस मॉरिस का नाम हैं। राजस्थान रॉयल्स ने साल 2021 में इस खिलाड़ी को कुल 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
सिक्सर किंग युवराज सिंह भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज किये हुए है। साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने युवराज को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च किये थे। 2018 से पहले वे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी भी थे। इसके अलावा साल 2022 में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के कप्तान रोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा और दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत रिटेन करने के लिए कुल 16-16 करोड़ रुपये खर्च किये थे।
इस लिस्ट में आठवें नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी पैट कमिंस का नाम आता है। कमिंस को साल 2020 में KKR की टीम ने 15.50 करोड़ में खरीदा था।
नौवें नंबर परनीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी ईशान किशन हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल उन्हें टीम में खरीदने के लिए कुल 15.25 करोड़ रुपये खर्च किये थे।
दसवें स्थान पर हार्दिक पांड्या और राशिद खान का नाम है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को पिछले साल आईपीएल में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने 15-15 करोड़ रुपये देकर शामिल किया था।