IPL 2023: गौतम गंभीर दिखे परेशान, जब धोनी ने जड़ा शानदार छक्का
Anjum QureshiPublish Date: 04 Apr, 2023
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला चल रहा था ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा था। धोनी ने लगातार दो गेंदो पर दो छक्के जड़े इसके बाद गोतम गंभीर का चेहरा देखने लायक हो गया। हलांकि तीसरी गेंद पर धोनी आउट हो गए। लेकिन कुछ क्षण के लिए ही सही गौतम गंभीर का चेहरा बन गया और उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। जिसकी वजह से गंभीर काफी गंभीर दिखे और फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया।
धोनी ने लगाए छक्के, गौतम गंभीर दिखे गंभीर
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 12 रनों से मात दी। धोनी इस मैच में मोर्चा संभाला तो उन्हें मात्र तीन गेंदो में ही पवेलियन लौटना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी ने गौतम गंभीर की टीम के खिलाफ शानदार छक्के लगाए और उनकी टीम का स्कोर 217 रहा। धोनी ने आते ही शानदार दो छक्के जड़ दिए जिसके बाद गौतम गंभीर हैरान और परेशान दिखाई दिए। इसके बाद गौतम गंभीर सुर्खियों में बने हुए हैं।