IPL 2023 : आईपीएल 2023 में आज यानी 16 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले खबर आई है कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काट लिया है। उन्होंने एक वीडियो में खुद इस बात का खुलासा किया है। अर्जुन मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे दूसरे खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। 

मैच से पहले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा 

लखनऊ की टीम ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि एक क्रिकेटर अर्जुन गले लगाते हुए पूछता है कि उंगली में क्या हुआ। इसके जवाब में अर्जुन ने कहा कि कुत्ते ने काट लिया है। इसके बाद दूसरे खिलाड़ी ने पूछा कब, तो उन्‍होंने कहा कि एक दिन पहले। कुत्ते के काटने की बात सुनकर सभी मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान रह जाते है। वीडियो देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है। हालांकि उन्हें कुत्ते ने इकाना स्टेडियम में काटा या कहीं और यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 

लखनऊ सुपर जायंट्स- काइल मायर्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टॉयनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह, आवेश खान, अमित मिश्रा।

मुंबई इंडियंस- इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहाल बढेरा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।