Israel Protests News : इजरायल में विवादित न्यायिक कानून में सुधार को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। विवादित न्यायिक कानून में सुधार को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों लोगों के प्रदर्शन के बाद पीएम नेतन्याहू ने अपने फैसले को वापस ले लिया है। नेतन्याहू ने सोमवार को इन कानूनों को टालने की मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल ओत्जमा येहुदित ने इस बात की पुष्टि की है।
न्यायपालिका में बदलाव को लेकर नेतन्याहू सरकार के संसोधन बिल का इजरायल में पिछले कई दिनों से जमकर विरोध हो रहा था। इतना ही नहीं पीएम नेतन्याहू का देश से बाहर इटली, जर्मनी और ब्रिटेन के दौरे के दौरान भी हजारों लोगों ने विरोध किया। वहीं, इजरायल के सबसे बड़े श्रमिक संघ हिस्ताद्रुत के प्रमुख अर्नोन बार-डेविड ने भी हड़ताल का ऐलान कर दिया था। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…