Viral Video: होली पर जापानी लड़की के साथ हुई जमकर बदसलूकी, लड़कों की हरकतों ने किया देश को शर्मशार

Publish Date: 10 Mar, 2023
Viral Video: होली पर जापानी लड़की के साथ हुई जमकर बदसलूकी, लड़कों की हरकतों ने किया देश को शर्मशार

Viral Holi Video: देशभर में बीते दिन होली का त्योहार जोरों-शोरों और पूरे हुड़दंग के साथ मनाया गया। हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो सामने आई है। जिसने पूरे देश को शर्मसार करके रख दिया। दरअसल, इस वायरल हो रही वीडियो में कुछ लड़के होली की आड़ में एक विदेशी लड़की से अभद्रता करते हुए दिख रहे है।  

लड़कों की हरकतों ने किया देश को शर्मशार 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के जबरदस्ती विदेशी लड़की से होली खेल रहे है और रंग लगा रहे है। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लड़के इस लड़की पर स्प्रे छिड़कते है और उसके सिर पर अंडे भी फोड़ते है। ये लड़के यही नहीं रुके, वीडियो में देखा जा सकता है कि वे लोग इस लड़की के साथ मारपीट भी करते है।

लड़कों की इन हरकतों से जैसे-तैसे महिला अपना पीछा छुड़ाती है, लेकिन तभी एक लड़का उसके गालों में रंग लगाने की कोशिश करता है। जिसके बाद वह महिला उस लड़के के गाल पर थप्पड़ जड़ देती है और वहां से चली जाती है। 

वीडियो को देखकर जमकर आलोचना कर रहे है लोग 

सोशल मीडिया पर वीडियो के साझा होने के बाद से ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, लोग इस मामले में इन लड़कों की जमकर आलोचना करते हुए इनकी इस शर्मनाक हरकतों को लेकर गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे है। दावा किया जा रहा है कि यह महिला जापान की रहने वाली है, जो कि भारत घूमने के लिए आई थी। 

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept