Gujarat JCB Marriage : इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। लोग अपनी शादी को खास बनाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। ऐसी एक शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपने दूल्हे को घोड़ी पर बारात लाते तो कई बार देखा होगा लेकिन गुजरात के नवसारी जिले में दूल्हे ने अपनी शादी को अनोखा बनाने के लिए बुलडोजर पर बारात निकाली थी। दूल्हे की बारात देखकर सभी लोग हैरान रह गए।
चिखली तालुका के कलियारी गांव का एक दूल्हा अपनी बारात जेसीबी पर लेकर निकला। केयूर पटेल नाम के दूल्हे की बारात को देखने के लिए होड़ मच गई। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा फूलों से सजी जेसीबी पर चढ़कर बारात ला रहा है। इस दौरान ढोल नगाड़ेभी बज रहे हैं। दूल्हे को जेसीबी में देखकर दुल्हन पक्ष भी हैरान रह गया। केयूर पटेल बताते हैं कि उन्हें यह आइडिया पंजाब की एक शादी से आया। इस शादी में दूल्हा जेसीबी से शादी के लिए पहुंचा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायहल हो रहा है।