June 2023 Vrat Festival List: हर महीने कोई-न-कोई व्रत या त्योहार ज़रुर आता है। इस बार जून के महीने में कई व्रत और त्योहार आने वाले हैं। इनमें से कई त्योहारों को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। जून 2023 में कौन-कौन से त्योहार आने वाले हैं इसके बारें में आपको पहले से ही पता होना चाहिए ताकि आप इसकी तैयारियां पहले से ही शुरु कर दें। तो आइए जानते हैं कि जून के महीने में कौन से त्योहार मनाए जाएंगे और कौन से व्रत रखे जाएंगे।
जून 2023 महीने के ये हैं व्रत और प्रमुख त्योहार (June 2023 Festival & Vrat List)
1 जून 2023- निर्जला एकादशी व्रत का पारण, प्रदोष व्रत
3 जून 2023- वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
4 जून 2023- कबीर जयंती
5 जून 2023- कबीर जयंती, आषाढ़ मास प्रारंभ
7 जून 2023- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी
9 जून 2023- पंचक प्रारंभ
10 जून 2023- कालाष्टमी
13 जून 2023- पंचक समाप्त
14 जून 2023- योगिनी एकादशी व्रत
15 जून 2023- योगिनी एकादशी व्रत का पारण, सूर्य की मिथुन संक्रांति, प्रदोष व्रत
16 जून 2023- मासिक शिवरात्रि
17 जून 2023- रोहिणी व्रत, दर्श अमावस्या
18 जून 2023- आषाढ़ अमावस्या
19 जून 2023- आषाढ़ नवरात्रि (गुप्त नवरात्रि) प्रारंभ, चंद्र दर्शन
20 जून 2023- जगन्नाथ रथ यात्रा
22 जून 2023- विनायक चतुर्थी
25 जून 2023- भानु सप्तमी का व्रत
28 जून 2023- ईद-अल-अज़हा (बकरीद)
29 जून 2023- गौरी व्रत प्रारम्भ, देवशयनी एकादशी
30 जून 2023- देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी