Karnataka में बंपर जीत हासिल करने के बाद Sonia Gandhi ने ऐसे किया जनता का धन्यवाद
Akhil SinghalPublish Date: 20 May, 2023
Karnataka Assembly Elections 2023 में कांग्रेस ने बड़ा पलटवार करते हुए बंपर जीत हासिल की। इस जीत के बाद से ही Congress खेमे में खुशी की लहर दौड़ रही है। वहीं, अब इस कड़ी में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष Sonia Gandhi ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए कर्नाटक की जनता को जीत दिलाने के लिए दिल से धन्यवाद किया है।
सोनिया गांधी ने एक वीडियो शेयर करते कहा, "मेरे दिल से, मैं आप सभी को, कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस पार्टी को ऐसा ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। यह जनादेश जन-समर्थक और गरीब समर्थक सरकार के लिए है। ये जनादेश बंटवारे और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ है।कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करेगी।"