फिल्म प्रोड्यूसर और करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौड़ ऊपर एक मॉडल ने छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है। इस मामले में उनके ऊपर एफआईआर हो चुकी है। मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 354 (a)(d), 500, 509, 501 और 67 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौड़ अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं|
सुरजीत सिंह राठौड करणी सेना संग जुड़े हुए हैं और मुंबई में जाना-माना नाम हैं। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उन्होंने सीधे तौर पर रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था और उनपर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर भी वे एक्टिव रहते हैं और कई न्यूज चौनेल्स में करणी सेना को रिप्रिजेंट कर चुके है। पुलिस की मानें तो इस मामले में अभी छानबीन की जा रही है। फिल्म प्रोड्यूसर और करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौड़ को मुंबई के बांगुर नगर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उनके ऊपर एक मॉडल ने छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया था और FIR दर्ज कराई थी जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया