Black Moon May 2023: आज आसमान में बेहद ही दुर्लभ नज़ारा देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार 19 मई को तीसरी अमावस्या है इस अमावस्या के दिन आसमान में काला चांद होगा। ये घटना एक खगोलीय घटना है। ये घटना लगभग 33 साल बाद देखने को मिलती है।
जानें क्या होता है ब्लैक मून
ब्लैक मून या काला चांद ये शब्द कुछ ही समय पहले सुनने को मिला है या यूं कहें कि कुछ ही समय पहले प्रचलन में आया है। इस खगोलीय घटना को इस प्रकार समझा जा सकता है यदि फरवरी महीने में अमावस्या न हो तो जनवरी और मार्च में दो अमावस्या होती हैं। इन्हीं अमावस्या को ब्लैक मून नाम से जाना जाता है।
भविष्य में ब्लैक मून
आज रात को ब्लैक मून या काला चांद आसमान में होगा। यदि बात करें आने वाले सालों की तो 31 दिसंबर 2024 एक ही महीने में दो अमावस्या होंगी। जो दूसरी अमावस्या होगी उसे ही ब्लैक मून कहा जाएगा। इसके अलावा 23 अगस्त 2025 को एक सीजन की 4 अमावस्या में से तीसरी अमावस्या को ब्लैक मून या काला चांद कहा जाएगा।
जानें क्या होती है अमावस्या
अमावस्या पर आसमान में चांद होता है परंतु चांद का चमकता हिस्सा हमें दिखाई नहीं देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चंद्रमा सूर्य की सीध में होता है। इसी कारण पृथ्वी से चांद का चमकीला हिस्सा नहीं दिख पाता है। इसे ही अमावस्या कहते हैं।