Holi colours tips: होली रंगों का त्यौहार है, और मार्किट में केमिकल्स वाले रंग बिक रहे हैं तो अगर आपका होली खेलने का मन है और आप इस डर से होली नहीं खेलना चाहते कि कहीं इन केमिकल्स वाले रंगों से आपके चेहरे और बालों को कोई नुकसान ना हो जाए तो आप घर पर ही प्राकृतिक चीज़ों से रंग बना सकते हैं और होली खेलने का आनंद उठा सकते हैं। बस किचन में रखे सामान और फूलों की मदद से बनाएं प्राकृतिक रंग और बिना डरे खेलें होली।
गुलाबी रंग बनाने के लिए आपको सबसे पहले गुलाब लेना है उसकी पंखुड़ियों को धूप में सुखाना है। जब पंखुड़ियां अच्छी तरह से सुख जाएं तो उन्हें पीस लें। इसी तरह यदि आप गाजर से गुलाबी रंग बनाना चाहते हैं तो गाजर के छिलकों को धूप में सुखा कर उन्हें भी अच्छी तरह से पीस लें। अब आपका गुलाबी रंग तैयार हो जाएगा। आप गाजर और गुलाब के पॉउडर में घर में रखा कोई टेल्कम पाउडर या गेंहू का आटा भी मिक्स कर सकते हैं।
आप अनार के छिलको को पानी में काफी देर तक उबालें फिर छिलकों को पानी से अलग कर लें। ऐसा करने से गिला लाल रंग बन जाएगा जो आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसके अलावा आप चुकंदर की मदद से भी लाल रंग तैयार कर सकते हैं। आप चुकंदर को कुछ समय के लिए पानी में भीगो कर छोड़ दें उसके बाद अच्छी तरह से उसे उबाल लें और उबालने के बाद चुकंदर को पानी से निकाल लें। अनार और चुकंदर से आप गिला लाल रंग बना सकते हैं | यदि आपको सूखा रंग बनाना है तो आप लाल गुलाब का प्रयोग कर सकते हैं।
यदि आप सुखा रंग बनाना चाहते हैं तो गुड़हल के फूलों को अच्छी तरह से धूप में सुखाएं और उसको पीस लें। आपका नीला रंग तैयार हो जाएगा। इसके अलावा गिला रंग बनाने के लिए आप काले अंगूरों का जूस निकाल लें और पानी में मिलाकर उबालना है। इतना करने से आपका गिला नीला रंग तैयार हो जाएगा।
सुखे हरे रंग के लिए आप मेहंदी का प्रयोग कर सकते हैं | या फिर आप पुदीना, धनिया या पालक के पत्तों को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बना लें। वहीं गीले हरे रंग को बनाने के लिए पुदीना धनिया या पालक को पानी में डालकर उबाल लें। इससे हरा रंग तैयार हो जाएगा।
Holi 2023: From Sidharth Malhotra to Kartik Aaryan, here’s how Bollywood celebrated Holi ...
Science behind playing with Colors on Holi, India’s ancient medical science way ahead of time ...
Holi 2023: These Holi Events in Delhi-NCR are all you need to celebrate the festival ...
Watch: Foreigners dance & celebrate Phoolon ki Holi in Vrindavan, Mathura; ‘Indian culture’ ...