पंचांग के अनुसार आज 01 मार्च 2023 बुधवार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। अगर बात करें दैनिक राशिफल की तो आज के दिन सभी राशियों के लिए मिला जुला रहने वाला है। पंचांग के अनुसार आद्रा नक्षत्र आज सुबह 9 बजकर 52 मिनट से कल दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक बना रहेगा। यदि बात करें आयुष्मान योग की तो आज शाम 5 बजकर 2 मिनट से 2 मार्च को शाम 5 बजकर 51 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा और असर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। आज का राहुकाल दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। दिशाशूल उत्तर है।