oscars 2023: राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में इतिहास रच दिया। फिल्म के रिलीज़ के बाद इस गाने ने पहले भारत में और अब पूरी दुनिया में डंका बजा दिया है। इस फैमस गाने को प्रेम रक्षित द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। नाटू नाटू गाने में जूनियर एनटीआर और रामचरण का डांस सभी को पसंद आया ऑस्कर में भी इस गाने की स्पेशल परफॉर्में हुई। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में पसंद किए जाने वाला ये गाना किस तरह कंप्लीट हुआ? इस गाने का फिल्माने में कितना समय और कितने टेक्स लगे। आइए जानते हैं इस गाने से जुड़ी कुछ खास बातें
नाटू नाटू गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने एक प्रतिष्ठित चैनल से बात करते हुए बताया कि ये गाना 20 दिन में पूरा हुआ था। और इसके लिए 43 रीटेक्स लिए गए थे। इन 20 दिनों में रिहर्सल के साथ साथ इस गाने को कंप्लीट किया गया। इस दमदार सॉन्ग के लिए 110 मूव तैयार किए गए थे। प्रेम रक्षित को इस गाने को कोरियोग्राफ करने में दो महीने का समय लगा था।
Thank you so much sir❤️🙏🏼 https://t.co/nI4E0dZYx4
प्रेम रक्षित के लिए यह गाना बहुत चुनौतिपूर्ण था। इस गानें में दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण डांस करने वाले थे। इस लिए उनके सामने सबसे बड़ी चुनौति यही थी कि दोनों सुपर स्टार को एक ही स्कैल पर रखना दोनों के डांस स्टैप, एनर्जी लेवल और एक्सप्रेशन समान हों। गाने की लास्ट शूटिंग तक इसमें बदलाव होते रहे।
नाटू नाटू गाने की शूटिंग यूक्रेन में हुई थी। दोनों सुपरस्टार शाम के 6 बजे तक रिहर्सल के लिए प्रेम रक्षित के पास जाते थे। और रात को 9 बजे तक रिहर्सल चलती रहती थी। इस गाने प्रेम रक्षित में ने काफी मेहनत की है।
The Women Behind The Winner | The Elephant Whisperers | Oscar Winner '23 | Documentary ...
Richard Carpenters gives a special video gift to the Naatu Naatu family, MM Keeravani breaks ...
Oscar Winning ‘The Elephant Whisperers’ couple cannot watch their own documentary, know why ...
Oscar 2023: Top 5 Oscar nominated movies you should definitely watch ...