List of Festivals in October 2022: कल से अक्टूबर का महीना शुरू हो रहा हैं,और ऐसे में इस महीने को लेकर अभी से ही देशभर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह यह है कि इस महीने कई प्रमुख व्रत और त्योहार (Vrat and Festivals October 2022) पड़ने वाले हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से महीने की शुरुआत होकर दुर्गाअष्टमी, कन्या पूजन, दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार इसमे शामिल है।
आस्था और श्रद्धा भाव से मनाए जाने वाले इन त्योहारों की एक अलग ही महत्ता है। देशभर में लोग इन त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम और हर्षोउल्लास से मनाते है। यही कारण है कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों के बीच भी इन त्योहारों को लेकर एक अलग क्रेज रहता है। जहां एक तरफ दिवाली पर पूरे घर-आंगन, ऑफिस को दीप जलाकर रोशन किया जाता है, तो भैया दूज बहन-भाई के प्यार, साथ और विश्वास के पर्व रूप में मनाया जाता है।
आपको बता दें कि भारत में व्रत एवं त्यौहारों की जानकारी विभिन्न पंचांगों एवं पत्राओं से प्राप्त होती है। अक्टूबर महीने में पड़ने वाले सभी बड़े त्योहार और व्रत की लिस्ट हम इस लेख में आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आईए जानते हैं, अक्टूबर महीने में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त के बारे में…
03 अक्टूबर 2022, सोमवार- दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी, कन्या पूजन, हवन
04 अक्टूबर 2022, मंगलवार: महा नवमी, नवरात्रि पारण
05 अक्टूबर बुधवार: विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, रावण पुतला दहन
09 अक्टूबर 2022, रविवार- शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा
13 अक्टूबर 2022, गुरुवार- करवा चौथ व्रत
17 अक्टूबर 2022, सोमवार- अहोई अष्टमी व्रत
23 अक्टूबर 2022, रविवार- धनतेरस, मासिक शिवरात्रि
24 अक्टूबर 2022, सोमवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी
25 अक्टूबर 2022, मंगलवार- सूर्य ग्रहण
26 अक्टूबर 2022, बुधवार- गोवर्धन पूजा, भाई दूज, भैया दूज
30 अक्टूबर 2022, रविवार- छठ पूजा
Weather Update: ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश का Alert | Snowfall | IMD ...
Aaj ka Rashifal 31 अक्टूबर: कार्तिक मास में इन राशि वालों को मिलेगी ...
Aaj ka Rashifal 30 अक्टूबर: इन राशि वालों को छठ में मिलेगी खुशखबरी। ...
Chhath Puja 2022: छठ पूजा के पावन पर्व पर भेजें ये शुभकामना संदेश ...