Couple Dance On Plane: अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन नए नए तरीके अपनाते हैं। जिस कारण उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसे शायद ही पहले किसी ने देखा होगा। एक कपल फ्लाइट में एक रोमांटिक गाने पर डांस कर रहा है। और ये फ्लाइट 36,000 फीट की उंचाई पर उड़ रही है। यह वीडियो न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है बल्कि लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

36,000 फीट की उंचाई पर उड़ रही फ्लाइट में कपल ने किया डांस

एक कपल ने फ्लाइट के अंदर उस समय डांस किया जब यह फ्लाइट 36,000 फीट की उंचाई पर उड़ रही थी। कपल ने लोकप्रिय गाने ‘‘मान मेरी जान तुझे जाने ना दूंगा’’ पर बहुत सुंदर डांस किया। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों के डांस स्टेप एक जैसे हैं। दोनों ने ही शादी के पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे। उन दोनों के साथ उनके परिवार वाले और रिश्तेदार भी मौजूद हैं। जो कि कपल का डांस देखकर बहुत खुश हो रहे हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Anchor JK (Jay Karmani) (@anchor_jk)

 

फ्लाइट में डांस का वीडियो लोगों को आ रहा है पसंद

इस वीडियो को जय करमानी नाम के एक यूजर ने अपने इंस्टग्राम से शेयर किया है। और देखते ही देखते ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो गई अभी तक इसे लगभग 4,000,000 बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों को ये वीडियो पसंद आया है। लेकिन एक तबका ऐसा भी है जिसे यह वीडियो पसंद नहीं आया है।