Maa Santoshi Vrat: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है इस दिन का व्रत रखने से और मां संतोषी की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। यदि इस दिन पूरे विधि विधान के साथ मां संतोषी की पूजा की जाए तो विवाह में आ रही समस्याओं का समाधान हो जाएगा। संतोषी मां को सुख शांति और वैभव का प्रतीक कहा जाता है। इस दिन यदि मां संतोषी की पूजा करते हो तो आपको वैभव और सुख शांति की प्राप्ति होगी।
संतोषी माता का व्रत और पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहने। उसके बाद आप संतोषी माता का की मूर्ति सा तस्वीर लाल रंग के कपड़े पर रख दें और उसके बाद कलश स्थापना करें और फूल सिंदूर माला चढ़ाएं। इसके बाद भिगोए हुए चने, गुड़ और दाल माता को चढ़ाएं। इसके बाद धूप और दीपक जलाएं और आरती करें। आरती करते समय मां की मंत्र या चालीसा का उच्चारण करें। इसके बाद प्रसाद सभी को बांट दें।