Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि का व्रत प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को रखा जाता है। शिवरात्रि शिव और शक्ति के संगम का एक पर्व है। कहा जाता है कि इस दिन को भगवान शिव के जन्मदिन के तौर पर मनाते है। पौराणिक कथा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन मध्य रात्रि को भगवान शिव शिवलिंग के रुप में प्रकट हुए थे। उसके बाद भगवान ब्रहमा और भगवान विष्णु ने सबसे पहले उनकी पूजा की थी। उस दिन के बाद से इस दिन को भगवान शिव के जन्मदिवस के रुप में बहुत धूम धाम और हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा होती है। शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी, सरस्वती, गायत्री, सीता, पार्वती तथा रति जैसी देवियों और रानियों ने भी शिवरात्रि का व्रत किया था। शिवरात्रि का व्रत करने से सारे बिगड़े काम बन जाते है।
शिव पूजा का मुहूर्त सुबह 12.11 से सुबह 01.04 तक होगा (21 जनवरी 2023) इस बार माघ महीने का मासिक शिवरात्रि का व्रत 20 जनवरी 2023 को है। मान्यता है कि चतुर्दशी तिथि पर मां पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में पाया था। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 20 जनवरी 2023 शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो रही है, अगले दिन 21 जनवरी 2023 को सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर इसका समापन होगा। मासिक शिवरात्रि पर निशिता काल यानी मध्य रात्रि में पूजा का विधान है।
Magh Purnima 2023: मेघा पूर्णिमा के दिन ये काम करने से मां लक्ष्मी ...
Magh Maas 2023: माघ मास में करें ये ये 5 काम, पैसों की तंगी से ...
Magh Mela 2023: Prayagraj में माघ मेला शुरू, संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था ...
16 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, जानें पूजा मुहूर्त एवं स्नान-दान का महत्व ...