Magh Purnima 2023: आज माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है | शास्त्रों में माघ मास की पूर्णिमा को विशेष महत्वपूर्ण माना गया है | आज के दिन स्नान-दान को विशेष महत्व दिया गया है | माघ पूर्णिमा के दिन किए गए उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है | कहा जाता है कि माघ महीने में पूर्णिमा तिथि को देवी-देवता स्वयं पृथ्वी पर उतरते हैं और पवित्र नदी गंगा में स्नान करते हैं |
सभी पूर्णिमाओं में माघ पूर्णिमा सबसे खास मानी जाती है | इसलिए आज के दिन आपको कुछ खास काम करना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी | आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए | यदि किसी पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करने नहीं जा सकते तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर नहा लें | इस दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए और लहसुन, प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए | आज के दिन अच्छी तरह घर की साफ़ सफाई करें | दिन घर में किसी प्रकार के लड़ाई- झगड़े और आपसी कलह से बचना चाहिए |
Masik Shivratri 2023: जानिए क्यों मनाते है मासिक शिवरात्रि, माघ मासिक शिवरात्रि 2023 ...
Magh Maas 2023: माघ मास में करें ये ये 5 काम, पैसों की तंगी से ...
Magh Mela 2023: Prayagraj में माघ मेला शुरू, संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था ...
16 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, जानें पूजा मुहूर्त एवं स्नान-दान का महत्व ...