तुर्किए और सीरिया में आए भयानक भूकंप से वहां हज़ारों में की संख्या में लोगों की मौत हुई है। ऐसे में दुनिया के सभी देशों ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में मदद भेजी है। भारत ने भी ऑपरेशन दोस्त चलाया और तुर्किए की मदद के लिए हर संभव कोशिश की। भारतीय जांबाज़ो ने भी बहुत बहादुरी और दिल से मलबे में फंसे लोगों की मदद की।
भारत की जांबाज़ महिला मेजर बिना तिवारी ने तुर्किए में लोगों की मदद की। उनकी तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं। तुर्किए की एक महिला ने इस भार की जांबाज़ ऑफिसर को गले लगया जो कि बहुत भावुक दृश्य था। भारत की इस बेटी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। वो जांबाज़ ऑफिसर मेजर बिना तिवारी तुर्किए में वापस आ गई है। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने मलबे में फंसे लोगों की मदद की। तुर्किए के हालात बहुत विचलित करने वाले थे। जान माल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।