Makar Sankranti 2023: आज देशभर में मकर संक्रांति का पावन पर्व पर बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि, इस बार मकर सक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। जिसकी वजह यह है कि सूर्यदेव 14 जनवरी को रात में मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जबकि सूर्य के किसी राशि में प्रवेश करने से संक्रांति बनती है। ऐसे में 14 जनवरी और 15 जनवरी को मकर संक्रांति होगी। लेकिन सूर्यदेव 14 जनवरी को शाम के समय गोचर कर रहे हैं। इस कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाना है।
इस त्योहार को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। दान के इस सबसे बड़े और पुण्य दिन पर दान करना काफी शुभ माना जाता है, तो इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही भी होती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ कार्यों को करना काफी अशुभ होता है। इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में बताने वाले है, जिन्हें मकर सक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।